Monday 2 July 2018

अंधी दुनिया


इस अंधी दुनिया में
आँख होने का
सबसे बड़ा अभिशाप यह है कि
आप अंधे ठहरा दिए जाएंगे
लड़ेंगे हक की लड़ाई तो
गुनाहगार बना दिए जाएंगे
इंकार कर देंगे वहशीपन को तो
बीच चौराहे नंगे कर दिए जाएंगे
बनेंगे नहीं भीड़ का हिस्सा तो 
भीड़ के भेंट चढ़ा दिए जाएंगे|

इस अंधी दुनिया में
धृतराष्ट्र बन जाएंगे आप तो
सत्ता के योग्य पाए जाएंगे
कूट-कूट कर भरी हो हैवानियत तो
संत बना दिए जाएंगे
करेंगे नफ़रत से प्रेम तो
पैगम्बर बना दिए जाएंगे|

इस अंधी दुनिया में
बेचेंगे नहीं आप अपनी आत्मा तो
जिंदा लाश बना दिए जाएंगे|

No comments:

Post a Comment