Saturday 10 October 2020

जन नायक

राम विलास

होना

अंधेरी कोठरी का

चिराग होना है।


राम विलास होना

गरीब के चूल्हे की

आँच होना है

ख़ुद तपकर

दूसरे की

भूख मिटाना है।


राम विलास होना

सत्ता में

सच की

भागीदारी होना है

राजनीति में

नया इतिहास लिखना है।


राम विलास होना

दलितों

पिछड़ो की

बुलंद आवाज होना है।


राम विलास होना

करोड़ो कौशल्या की

आँखों की लाज रखना है।


राम विलास होना

शोषित

वंचित का

राम बनना है।


राम विलास होना

रावणी दम्भ पर

प्रहार करना है।


राम विलास होना

सदियों के

अपमान का

सम्मान बनना है।


राम विलास होना

जन-जन की

नई पहचान बनना है।


राम विलास होना

अम्बेडकर के

सपने का

साकार होना है।


राम विलास होना

लोकप्रियता के 

शिखर पर 

पाँव

धरती पर

टिकाए रखना है।


राम विलास होना

आत्मद्वीपो भव:

होना है

जन-जन का

अभिमान बनना है।


राम विलास जी का

जाना

जन नायक का

असमय विदा हो जाना है।

एक सूर्य का

अचानक आसमान में

विलीन हो जाना है।


राम विलास होना

जन-जन के 

मन में

अमिट स्मृति

बन जाना है

प्रेरणा बन जाना है

गर्व का विषय

हो जाना है

जन्म-जन्मांतर तक

राम बनकर

जन-जन में

जीवित रह जाना है।


No comments:

Post a Comment