Sunday 3 January 2021

जे.एन.यू.

जे.एन.यू.

एक जज़्बात है

जो जोड़े हुए है हमें

टूटे हुए समय में भी।


जे.एन.यू.

एक मुक़म्मल आवाज है

जो बुलंद है

वक्त के

घनघोर सन्नाटे में भी।


जे.एन.यू.

एक विचार है

जो जीवंत है

कुविचारों के बीच भी।


जे.एन.यू.

एक सम्मान है

जो अपमान की

आंधियों में भी

झुका नहीं है कभी।


जे.एन.यू.

एक अभिमान है

जो बुलंदियों पर खड़ा है

तमाम आघातों के बाद भी।


जे.एन.यू.

एक वैचारिक यात्रा है

अंधकार से प्रकाश की ओर।


जे.एन.यू.

एक ख़्वाब है

जे.एन.यू.

ग़रीब-गुरबा के

रोशन जीवन का आधार है।


जे.एन.यू.

वंचितों के

संघर्ष का पर्याय है |


जे.एन.यू.

एक दृष्टि है

बेबाक अभिव्यक्ति है|

जे.एन.यू.

मशाल है

जुलूस है

ललकार है

और

जे.एन.यू. ही

हम सब का प्यार है|


जे.एन.यू. 

हम सब की अमिट पहचान है

और

जे.एन.यू. ही 

हम सब का दूसरा नाम है|

No comments:

Post a Comment