Tuesday 15 July 2014

खतरनाक होते हैं

खतरनाक होते हैं
बंधे हुए विचार 
बंधे हुए विचारों के साथ 
ठहरे हुए पानी की तरह 
सड़ ही जाता है जीवन 
बंधे विचार 
कराते हैं मानसिक गुलामी|
कोल्हू के बैल की तरह 
आँखों पर पट्टी बांध हुए 
जीने के लिए नहीं है यह जीवन 
बंधे विचारों के साथ 
जीना ऐसा ही है 
जैसे जिया जाए 
अर्थहीन जीवन |
बंधे विचारों के साथ 
किसी धर्म का हो जाना 
किसी क्षेत्र से बंध जाना 
रंगभेद का शिकार हो जाना 
दरअसल मानवता के खिलाफ 
एक बड़ा षड़यंत्र है 
और इस षड़यंत्र में 
शामिल हैं हम सब 
जो करते हैं भेद 
स्त्री और पुरुष का 
धर्म और संप्रदाय का 
देश की सीमाओं का 
गरीबी और अमीरी का|
आतंकी होते हैं 
बंधे हुए विचार 
मानवता की हत्या कराते हैं 
इसलिए खतरनाक होते हैं
बंधे हुए विचार|


No comments:

Post a Comment